Sports news : पांच खेलों के ट्रायल का कार्यक्रम जारी, खिलाड़ियों को मौका
जिला खेल कार्यालय ने प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

sonbhadra
2:22 PM, October 17, 2026
विनोद धर (संवाददाता)
● 19 अक्टूबर से शुरू होंगे चयन ट्रायल, वालीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, टेबल टेनिस और कुश्ती के खिलाड़ी लें भाग
सोनभद्र। जिला खेल कार्यालय ने प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया है। क्रिकेट, टेबल टेनिस और फुटबॉल के ट्रायल 19 अक्टूबर, वालीबॉल के 22 अक्टूबर तथा बालिका कुश्ती के 23 अक्टूबर 2026 को होंगे। जिला स्तरीय चयन विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, तियरा रॉबर्ट्सगंज में निर्धारित है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, क्रिकेट का प्रदेश स्तरीय मुकाबला 23 से 29 अक्टूबर तक आजमगढ़, टेबल टेनिस का 23 से 25 अक्टूबर तक वाराणसी, फुटबॉल का 23 से 30 अक्टूबर तक वाराणसी, वालीबॉल का 28 से 31 अक्टूबर तक बस्ती तथा बालिका कुश्ती का 2 से 4 नवंबर तक सुल्तानपुर में होगा।
इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित हों। चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में मौका मिलेगा।




