बाबा विश्वनाथ की कृपा से पूरा हो रहा स्वस्थ और समर्थ भारत का मिशन- नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में आर जे शंकरा नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने काशीवासियों और पूरे पूर्वांचल को इस आधुनिक अस्पताल की सौगात मिलने पर बधाई दी।





