साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, भारत के कई राज्यों में दिखेगा
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा।

delhi
6:42 PM, September 7, 2025
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। नई दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा।
चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में गुजरता है, और पूरी तरह से डार्क दिखाई देता है। भारत में इसे नंगी आंखों से आसानी से देखा जा सकेगा। इसके लिए किसी विशेष चश्मे या उपकरण की आवश्यकता नहीं होती, जबकि सूर्य ग्रहण देखने के लिए सुरक्षा जरूरी होती है।
आज लगने वाला चंद्रमा बड़ा चंद्रग्रहण है जो रात में 11 बजकर 1 मिनट पर लगेगा और रात 1 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा। ऐसे में चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सावधानी का पूरा ध्यान रखना होगा। गर्भवत महिलाओं को फल, सब्जी नहीं काटना चाहिए।
दिल्लीवासी 7 सितंबर को रात 8:58 बजे से चंद्र ग्रहण का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं। यह रात 11:41 बजे पूरी तरह से ढक जाएगा, और पूर्ण चंद्र ग्रहण का यह रोमांचक क्षण 82 मिनट तक रहेगा।