Sonbhadra news : डंडियों की खनक से गूंज रहे चित्रगुप्त पैलेस गरबा बिखर रहा जलवा
वूमेन सर्कल ग्रुप ने डांडिया उत्सव का आयोजन किया दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर महिला समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग बिरंगे परिधानों में आकर्षक नृत्य

sonbhadra
8:26 PM, October 7, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा । सोनभद्र जिले के ओबरा नगर पंचायत में रविवार रात वूमेन सर्कल ग्रुप ने डांडिया उत्सव का आयोजन किया दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर महिला समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग बिरंगे परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुति फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया क्वीन (ब्यूटी विद ब्रेन) रहा जिसे जीतकर पिंकी चौबे ने यह किताब अपने नाम किया। इस दौरान पंडाल में दर्शकों के बीच काफी उत्साह का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती देवी रही। कार्यक्रम का संचालन अंजलि बरनवाल तथा रचना बरनवाल ने किया उन्होंने महिलाओं तथा बच्चियों से अपनी प्रतिभा निखारने की अपील की।
इस अवसर पर हर वर्ष डांडिया प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गई जिसका चित्रगुप्त पैलेस में मौजूद लोगों ने तालिया से स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम की प्रमुख संयोजक रचना बरनवाल निधि विश्वकर्मा कोमल श्रीवास्तव तथा वंदना सिंह का भरपूर योगदान रहा।
कार्यक्रम के अलग-अलग प्रतियोगिताओं जैसे नित्य प्रतियोगिता फैंसी ड्रेस तथा गेम्स में शिवानी गौड़ अप्रांजल सिंह आदिश्री तरुण पीहू मिश्रा आस्था आजाद तथा सुभा सिंह रहे।