करेंट से किशोरी झुलसी, अस्पताल में भर्ती
घोरावल तहसील क्षेत्र के रिजुल में बुधवार की देर शाम करेंट से किशोरी झुलस गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसका हाथ कलाई पैर तलवा झुलस गया है, उपचार चल रहा है।

घोरावल क्षेत्र के रिजुल मे करेंट से झुलसी किशोरी
sonbhadra
10:40 PM, December 25, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रिजुल में करेंट की चपेट में आने से किशोरी का हाथ पैर झुलस गया। उपचार के लिए उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में उसे भर्ती करवाए। फुलवा (15) पुत्री राम गुल्ली निवासी परसीधवा टोला रिजुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में बुधवार की देर शाम भर्ती कराया गया। उसके परिजन ने बताया कि बिजली के बोर्ड में अचानक धुंआ व सुलगने की बू आने लगी। स्विच ऑफ करने की मंशा से हाथ लगाते ही फुलवा को करंट लगा। उसके हाथ, कलाई और पैर में करंट लग गया, जिससे वह झुलस गई। आशंका व्यक्त किया है कि हाई वोल्टेज करंट घर के केबुल में उतर गया, जिससे यह घटना घटी है।




