धूमधाम से मनाया गया स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल (अय्यप्पा) में 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस
स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल (अय्यप्पा) में 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज का ध्वजा रोहण प्रधानाचार्य शंकर सिंह के द्वारा किया गया।

sonbhadra
6:21 PM, August 15, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल (अय्यप्पा) में 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज का ध्वजा रोहण प्रधानाचार्य शंकर सिंह के द्वारा किया गया। ध्वजा रोहण के पश्चात राष्ट्रगान झंण्डा गीत और परेड किया गया । तत् पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति गीत संगीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वामी जी ने उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढाया । प्रधानाचार्य ने कहा कि अभिभावक मोबाइल से दूरी बनाए और अपने बच्चों और किताबो के साथ समय बिताये। कार्यक्रम मे उपस्थित अभिभावको ने जलियावाला बाग हत्या काण्ड और वापसी नाटकों शास्त्रीय नृत्य तथा गीतों की सराहना किया।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या संध्या गिरि, किरण सिंह, राकेश कुमार, आरूणी मिश्रा, रमेश प्रसाद, अम्बिका गिरि, अंजू गुप्ता, दुर्गावती देवी, रचना उपाध्याय, रंजना पाण्डेय, सुधा पाण्डेय, तनवी श्रीवास्तव, डॉ निधि जायसवाल, इम्तियाज अहमद, बृजेश कुमार, शुभाषु पाठक, रितेश कुमार, चन्दन प्रसाद, मनीष कुमार, रवि कान्त गुप्ता, दीपक कुमार, प्रभाकर यादव, नीतिन कुमार द्विवेदी, मो० युसुफ प्रियांका शुक्ला रंजना देवी नेहा सिंह, अदिति गुप्ता, विजय कुमार, श्वेता मिश्रा, कु0 सरस्वती, दीपिका श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।




