Sonbhadra news : मिशन शक्ति अभियान के तहत चेकिंग के दौरान 06 अभियुक्त गिरफ्तार
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान विभिन्न स्थानों से 06 अभियुक्तगण
फिरोज पुत्र सत्तार निवासी पगिया, थाना करमा, जनपद सोनभद्र। अभय पटेल उर्फ छेदी पटेल पुत्र रामरूप पटेल निवासी भरकवाह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र,
सुबास पुत्र रामलोचन, निवासी सिरसिया ठकुराई, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष,
विनोद पुत्र स्व0 शिवानन्द निवासी सिरसिया ठकुराई थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 39 वर्ष,मिठाई लाल पुत्र स्व0 हिरामन, निवासी सिरसिया ठकुराई थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष।
मनोज कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी सिरसिया ठकुराई थाना करमा जनपद सोनभद्र।को निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस*में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज सिंह,
उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, हे0का0 विवेक गिरी,
हे0का0 संदीप सिंह, . म0का0 सन्ध्या पाण्डेय, म0का0 उमा सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्रआदि शामिल रहे।