Sultanpur News : एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
सुल्तानपुर में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती डालने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। 1 लाख का इनामी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहा था।

sultanpur
10:52 AM, September 5, 2024
सुल्तानपुर । सुल्तानपुर में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती डालने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। 1 लाख का इनामी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहा था। तभी STF ने उसे घेरा तो फायरिंग करने लगा, जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी । गोली लगते ही वह गिर गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार मंगेश मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला था । मंगेश पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज थे। दरअसल 28 अगस्त को सुल्तानपुर सुल्तानपुर जिले के चौक बाजार में सर्राफा व्यवसाई के यहां सरेआम डकैती डाली गई थी । वारदात के बाद से ही पुलिस और यूपी एसटीएफ मामले के खुलासे में लगे थे ।
बीती रात बाईपास स्थित मिश्रपुर पुरैना के पास इनामिया मंगेश खुद को घिरता देख भागने लगा लेकिन एसटीएफ ने घेर लिया । जिसके बाद मंगेश एसटीएफ पर फायरिंग करने लगा और एसटीएफ के जबाबी फायरिंग में मंगेश को गोली लगी जिससे वह गिर पड़ा । बाद में जवानों ने मंगेश को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद बाईपास पर एसटीएफ के जवानों का जमावड़ा लगा हुआ है।




