Sports news : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन के बालक और बालिकाओं का कबड्डी में शानदार प्रदर्शन

केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग की तरफ से प्रयागराज एवं वाराणसी में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में कबड्डी 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालकों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

news-img

sonbhadra

5:28 PM, May 2, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

विनोद धर (सवांददाता)

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन की बालिकाओं ने केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग की तरफ से प्रयागराज एवं वाराणसी में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में कबड्डी 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालकों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय के ही छात्र संजय यादव ने १९ वर्ष आयु वर्ग के400 मीटर एवम् 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया उक्त अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री अमरनाथ ने विजयी छात्रों को पदक व प्रमाण पत्र प्रदान करके उनका मान बढ़ाया तथा उन्होंने खेल शिक्षक अशोक यादव एवं छात्रों को बधाई दी। इस सफलता में विद्यालय की छात्राओं श्रुति सिंह ,आराध्या सोनकर , अनन्या यादव एवं मानवी सिन्हा का खेल शानदार रहा।

विद्यालय के कुल 13 छात्र छात्राएं अगस्त माह में केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बेंगलुरु जाएंगेl इस अवसर पर उनके अनुरक्षण शिक्षक सुजीत पटेल,विनोद गौतम,मयंक यादव,शिवम मिश्रा, ममता चटर्जी एवं अदिति उपस्थित रही।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.