Sports news : 26वीं मण्डलीय तीन दिवसीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
26 वीं मण्डलीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ

sonbhadra
7:37 PM, October 27, 2024
विनोद धर (संवाददाता)
26 वीं मण्डलीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा मीरजपुर के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में शनिवार को पूर्व उप शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए, दीप प्रज्ज्वलित करके किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह ने बुके प्रदान कर किया। विद्यालय के प्रबंधक, समर जीत सिंह ने अंगवस्त्रम प्रदान कर किया, रैली आयोजक विद्यालय प्रधानाचार्य, अनिल कुमार सिंह, ग्रीन गुरु जी ने रैली का प्रतीक चिन्ह, कैप व पॉइंसेटिया का पौध प्रदान कर किया।
मुख्य अतिथि ने रैली ध्वज फहराने के साथ खिलाड़ियो के मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए, प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की, मशाल वाहक ने फील्ड की परिक्रमा लगाने के पश्चात सपथ ग्रहण हुआ, रैली की पहली प्रतियोगिता 800 मीटर, बालक, सीनियर संवर्ग से हुई।
रैली आयोजक प्रधानाचार्य, ग्रीन गुरु जी ने रैली में आए हुए प्रधानाचार्य बंधुओ को रैली प्रतिक चिन्ह, मां विध्यवासिनी की प्रतिमा मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रदान कर नई परम्परा की सुरुआत की, सायं आठ बजे से सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत भजन, कवि दरबार व लोक गीत की प्रतियोगिता बालक, बालिका संवर्ग की हुई, जिसमे मीरजपुर व सोनभद्र जनपद की प्रतिभागिता रही।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिनभर प्रतियोगिता चलती रही, रैली के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र, जय राम सिंह का आगमन हुआ, जिनका स्वागत रैली स्थल पर किया गया।




