अपना दल के नेता पर सपा नेता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
जमीनी विवाद को लेकर सपा नेता तथा अपना दल के नेता भिड़ गए

shahjahanpur
5:35 PM, September 9, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। जमीनी विवाद को लेकर सपा नेता तथा अपना दल के नेता भिड़ गए हैं सलनहा गाँव निवासी सपा नेता मिश्रीलाल पुत्र स्व चंद्रसेन ने गांव के ही रहने वाले अपना दल के नेता शरद पटेल उर्फ अभिजय पटेल पुत्र लालबहादुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शरद पटेल उर्फ अभिजय पटेल तथा उनके बीच उनकी पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने को विवाद चल रहा है मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।
आरोप है कि उसी विवाद को लेकर 24 अगस्त को अभिजय पटेल ने शोशल मीडिया फेसबुक पर लाइव आकर उनके विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जिसके साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। और दबंग युवक किसी भी समय उनके के और उनके परिवार के साथ घटना घटित कर सकता है।
पुलिस ने शरद पटेल उर्फ अभिजय पटेल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




