Sonebhadra News : कार्य में लापरवाही पर एसपी का एक्शन, घोरावल इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर
कार्यभार संभालने के बाद से ही नवागत एसपी अभिषेक वर्मा की ओर से सभी थाना प्रभारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी के लिए निर्देशित किया गया था। बावजूद घोरावल इंस्पेक्टर शिव प्रसाद वर्मा के कामकाज......

sonbhadra
7:13 AM, October 8, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए घोरावल इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं उनके स्थान पर अभी नवीन तैनाती नहीं देते हुए अपराध निरीक्षक शमशेर यादव को प्रभार सौंपा है। नवागत पुलिस अधीक्षक के इस रुख से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
कार्यभार संभालने के बाद से ही नवागत एसपी अभिषेक वर्मा की ओर से सभी थाना प्रभारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी के लिए निर्देशित किया गया था। बावजूद घोरावल इंस्पेक्टर शिव प्रसाद वर्मा के कामकाज का रवैया नहीं बदला, इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मंगलवार को उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह अभी किसी की तैनाती नहीं दी गई है। अपराध निरीक्षक शमशेर यादव को प्रभार सौंपा गया है। एसपी की इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताते चलें कि निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा को करीब 22 दिन पहले ही घोरावल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और तैनाती के कुछ दिनों बाद से ही कामकाज को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इससे पहले वह अनपरा थाने के इंचार्ज थे। सदर सहित जिले के कई प्रमुख थाने से लाकर घोरावल कोतवाली में उन्हें नियुक्त किया गया था।




