Sonebhadra News : कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर
एसपी अशोक कुमार मीणा ने FIR दर्ज नहीं करने और कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में अनपरा के थाना प्रभारी पंकज पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है, हालांकि अभी तक नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा
sonbhadra
7:49 AM, November 25, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । थाना प्रभारियों के खासमखास रहे 45 सिपाहियों को थानों व चौकियों से हटाकर डायल 112 में ड्राइवर बनाने के बाद आमजनता की वाहवाही बटोर रहे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पीड़ितों की FIR दर्ज नहीं करने पर एक और बढ़ी कार्यवाही की है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने FIR दर्ज नहीं करने और कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में अनपरा के थाना प्रभारी पंकज पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है, हालांकि अभी तक नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
एसपी की एक सप्ताह के अंदर दो बढ़ी कार्यवाहियों के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा गया है। तात्कालिक कार्यवाही से लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों सहित थाना प्रभारियों को एसपी ने सख्त मैसेज दे दिया है जनता के हित के साथ समझौता करने वालों को बिल्कुल भी नहीं बक्शा जायेगा। लिहाजा ऐसे पुलिसकर्मी अपने कार्यों में सुधार कर लें अन्यथा बढ़ी कार्यवाही झेलने को तैयार रहे।
एसपी के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज किया पीड़ित की FIR -
अनपरा थाने के प्रभारी निरीक्षक बड़ी घटनाओं में भी एफआईआर के जगह एनसीआर और कई मामलों में केस न लिखकर मामला टरकाने की प्रवृत्ति थी जो आखिरकार उन पर भारी पड़ गयी। एक पीड़ित की शिकायत के बाद एसपी ने उन्हें चेतावनी देते हुए पीड़ित व्यक्ति की तत्काल FIR लिखने का निर्देश दिया था लेकिन उन्होंने एसपी के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया और FIR दर्ज नहीं किया जिसके बाद एसपी ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी पंकज पाण्डेय को लाइन हाजिर कर दिया है।
तैनाती के बाद से विवादों से घिरे थे थाना प्रभारी पंकज पाण्डेय -




