Sonbhdra News : कई माह से प्रा0स्वा0 केंद्र में ANM तैनात नहीं होने से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचनरवा में कई महीनों से एएनएम नियुक्त नहीं होने के विरोध में ग्रामीणों ने आज प्रदर्शन किया। इस दौरान आदिवासी क्षेत्रों में टीकाकरण से लेकर गर्भवती महिलाओं का प्रसव आदि....

प्रदर्शन करते ग्रामीण
sonbhadra
8:54 PM, December 27, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
सोनभद्र । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचनरवा में कई महीनों से एएनएम नियुक्त नहीं होने के विरोध में ग्रामीणों ने आज प्रदर्शन किया। इस दौरान आदिवासी क्षेत्रों में टीकाकरण से लेकर गर्भवती महिलाओं का प्रसव आदि प्रभावित होने का आरोप लगाया। ग्रामीण ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही एएनएम की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि जहां एक तरफ स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री गरीबों को लेकर काफी गंभीर हैं, वहीं संबंधित विभाग की अनदेखी से कचनरवा की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। जिसका असर इन गरीब आदिवासी क्षेत्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी असर दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि "प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचनरवा पर नियुक्त एएनएम पूर्व अनुमति के विगत कई महीनों से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं, जिसके कारण कचनरवा बागेसोती, कुड़वा, बड़ाप, असना बांध, किशनपुरवा, पीपरखाड़, केवाल , भालूकुदर, गीधिया आदि जगहों के लोगों को प्रसव या टीकाकरण कराने के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आदिवासी क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त धन खर्च करने के साथ साथ समय काफी व्यतीत करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र की सड़क इतना जर्जर हो गई है कि दुद्धी, चोपन, जिला मुख्यालय जाने में काफी समय लग जाता है। जिससे इन आदिवासी क्षेत्र के लोगों के सामने मुसीबत खड़ा होने के साथ साथ रोजमर्रा पर काफी प्रभाव पड़ रहा है।"
जिला पंचायत सदस्य छविंद्र नाथ चेरो व समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि "यह सिलसिला विगत कई महीनों से चलता आ रहा है। जिससे बच्चों का टीकाकरण व महिलाओं को प्रसव कराने में अतिरिक्त धन खर्च करने के साथ साथ काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।"
इस मौके पर जगदीश प्रसाद , कैलाश राम, रघुवर प्रसाद, नथुनी शर्मा, सुखु उरांव, सुग्रीव प्रसाद, हरि प्रसाद गुप्ता, रामवृक्ष यादव, शंभुनाथ आदि मौजूद रहे।




