Chandauli news : स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘कुरुक्षेत्र-2026’ का भव्य समापन
कुरुक्षेत्र-2026’ का दूसरा दिन शनिवार, 21 नवंबर को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

chandauli
7:25 PM, November 21, 2026
सत्येंद्र यादव (संवाददाता)
◆ ग्रीन हाउस ने मारी बाजी, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कमालपुर (चंदौली)। सेंट जोसेफ स्कूल, कमालपुर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘कुरुक्षेत्र-2026’ का दूसरा दिन शनिवार, 21 नवंबर को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनिल जोसेफ ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नेल्सन चेरियन तथा जनसंपर्क अधिकारी (PRO) दिलीप चंद्रन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, शारीरिक क्षमता, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के चारों सदनों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम का नेतृत्व अपर्णा पांडेय एवं देवाशीष ने किया। वहीं हिमांशु यादव, अनुराग सिंह और सुमित सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल शिक्षक के.के. यादव, तेजा सर, चंद्रा सर, सोमेश सर, सुनील सर तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक अनिल जोसेफ एवं प्रधानाचार्य नेल्सन चेरियन ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। ‘कुरुक्षेत्र-2026’ ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ एकता, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।




