Sonbhadra Update news : मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरुहा माइनर रेलवे क्रॉसिंग के समीप 40 वर्षीय युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

sonbhadra
8:40 PM, August 19, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरुहा माइनर रेलवे क्रॉसिंग के समीप 40 वर्षीय युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजबली यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी करमा चोपन से चुनार की तरफ जा रही मालगाड़ी के चपेट में आ गए जिससे उनकी घटनास्थल पर भी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
आनन फानन में परिजन घटना की तरफ भागे तबतक घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी थी। किसी ने करमा पुलिस को सूचित किया सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल मर्चरी भेज दिया और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गयी।
मृतक के लगभग 13 वर्ष की एक पुत्री व 10 वर्ष का एक पुत्र है।




