Sonbhadra News : थाना प्रभारी ने पत्रकारों से की परिचयात्मक बैठक
थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और पत्रकार दोनों का उद्देश्य समाज की भलाई करना है। क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध शराब, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

sonbhadra
5:58 PM, November 22, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना पर नवागत थाना प्रभारी रामसिंहासन शर्मा ने रविवार को क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक किया। बैठक में उन्होंने पत्रकारों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील किया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और पत्रकार दोनों का उद्देश्य समाज की भलाई करना है। क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध शराब, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। आगे कहा कि क्षेत्र में कहीं भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके शिकायतों का निष्पक्ष समाधान किया जाएगा। इस मौके पर पत्रकार अशोक दुबे, राजीव, अमिताभ मिश्रा, सत्यपाल सिंह, रविशंकर अग्रहरि, विकास सिंह,शारदा प्रसाद, पंकज सिंह,अजीत कुमार, संदीप अग्रहरि, मुकेश सोनी, बाबूलाल शर्मा और प्रशांत दुबे मौजूद रहे।




