Sonbhadra update news : टीपर ने डिवाइडर के बीच खड़े बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
एक बाइक सवार टीपर के चपेट में आने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार करा कर छोड़ दिया।

फोटो : टीपर के बीच में फंसी बाइक
sonbhadra
2:12 PM, February 20, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुण्डी मुख्य राजमार्ग स्थित गुरमा मोड़ पर आज सुबह 8 बजे के लगभग एक बाइक सवार टीपर के चपेट में आने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार करा कर छोड़ दिया।
प्राप्त समाचार अनुसार त्रिलोकी विश्वकर्मा 25 वर्ष पुत्र श्रीकांत विश्वकर्मा निवासी महुआंव कला, जो पेशे से कमानी मिस्त्री अपने घर से मारकुण्डी जा रहा था कि मारकुण्डी गुरमा मोड़ पर सड़क पार होने के लिए डिवाइडर के बीच में खड़ा था उसी बीच तेज रफ्तार से आ रही टीपर ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दूर गिर गया और और घायल हो गया वहीं बाइक टीपर में फंस कर कुछ दूर तक चली गई। मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस टीपर को कब्जे में लेकर घायल कमानी मिस्त्री को प्राथमिक उपचार करा कर छोड़ दिया।




