Sonbhadra Update News : ऑटो व बाइक की टक्कर में एक युवक की गई जान, तीन घायल
शनिवार की देर शाम स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के केवली में ऑटो और बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमे एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती घायल
sonbhadra
8:36 PM, December 28, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । शनिवार की देर शाम स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के केवली में ऑटो और बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमे एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को घोरावल सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है। दुर्घटना में घायल हुए खुटहा गांव निवासी दिनेश 35 वर्ष पुत्र विजय नारायन, रामचरन 45 वर्ष निवासी वीर खुर्द, मुन्ना गुप्ता 65 वर्ष निवासी कनेटी तथा सियाराम 50 वर्ष निवासी मसीपठान को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। शेष तीनों घायलों का उपचार शुरू किया गया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही खुटहा गांव से मृतक के परिजन व ग्रामीण अस्पताल में पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया।




