Sonbhadra News : नगर निकायों में सम्भव जनसुनवाई दिवस आयोजित, 23 शिकायतें प्राप्त; तत्काल निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

sonbhadra
3:39 PM, November 23, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र। सोमवार को नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले सम्भव जनसुनवाई दिवस के क्रम में जनपद सोनभद्र के विभिन्न नगरीय निकायों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में आयोजित जनसुनवाई (सम्भव) दिवस की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने की। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनपद के विभिन्न नगरीय निकायों में प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार रहा। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 0, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 4, नगर पंचायत रेनुकूट में 1, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1 तथा नगर पंचायत अनपरा में 3 शिकायतें प्राप्त हुईं।
समस्त नगरीय निकायों में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, मार्ग प्रकाश सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। अधिकारियों के अनुसार प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। जन शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर नगर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यगण एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।




