Sonbhadra Update News : रामगढ़ सड़क हादसे में मां-बेटे व ससुर की मौत, नाराज लोगों ने लगाया जाम
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर मौजूद तीन लोगों को कुचल दिया । जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी ।

जाम के बाद लोगों को समझाती पुलिस
sonbhadra
8:29 PM, May 5, 2025
अखिलेश सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ (सोनभद्र) । पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर मौजूद तीन लोगों को कुचल दिया । जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी । मरने वालों में इश्तियाक (55) पुत्र स्वर्गीय बंधु, अफसाना (30) पत्नी शराफत, अफसर (6) पुत्र शराफत निवासीगण ग्राम बनौरा थाना पन्नूगंज शामिल है । बताया जा रहा है कि मृतक आपस में मां-बेटे व ससुर हैं । घटना की खबर के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़क को जाम कर दिए । लगभग 1 घंटे जाम रहने के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर ने लोगों को समझा बूझाकर जाम को खुलवाया ।
सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक घायल होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।



