Sonbhadra update news : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का नाले के मिला शव
सुबह महिला के घर से महज कुछ दूरी पर घनपत बांध के नाले में विवाहिता का शव पानी में तैरता हुआ देखा गया

sonbhadra
2:14 PM, September 18, 2024
Posted by - rakesh chaubey
मारकुंडी (सोनभद्र) । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आज सुबह घनपत बांध के नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव देखे जाने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सरोज 25 वर्ष पत्नी छोटे लाल उर्फ मन्ना निवासी चिरुई टोला छिपहा अपने घर से मंगलवार साय 4 बजे से ही गायब थी, जिसकी परिजनो ने खोजबीन कर इसकी जानकारी मायके वालो को रात 8 बजे महिला के गायब होने की जानकारी दी गई। मायके वालों को जानकारी होने पर मायके वाले रात में ही अपने नात रिस्तेदार इत्यादि जगहो पर काफी खोजबीन किया लेकिन रात में कही पता नहीं चला। बुधवार सुबह विवाहिता के घर से महज कुछ दूरी पर घनपत बांध के नाले में विवाहिता का शव पानी में तैरता हुआ देखा गया। जिसकी जानकारी पुलिस चौकी को देने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
मायके वालो ने बताया कि सरोज की शादी 3 वर्ष पूर्व मारकुंडी राजकुमार यादव के घर हुई थी जिसकी गोद में दो वर्ष की एक लड़की और महिला पेट से गर्भवती थी, जो रक्षा बंधन पर्व पर घर भी आई थी तो ससुराल वालो की तरफ से दहेज में सोने की सिकड़ी भी मांग करने के साथ विवाहिता को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। जो मायके वालो ने हत्या करने का आरोप भी लगाने की बात भी कही।जिसका तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग किया है।




