Sonbhadra Update News : अपने कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा में एक 22 वर्षीय विवाहित का अपने ही कमरे में लटकता हुआ शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई । शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।

जांच करती पुलिस
sonbhadra
3:53 PM, January 15, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा में एक 22 वर्षीय विवाहित का अपने ही कमरे में लटकता हुआ शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई । शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है ।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बिफनी देवी पत्नी वीरेंद्र गोंड निवासी कोटा टोला तेलगुड़वा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष जो अपने कमरे में लकड़ी की धरन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है ।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन विजय कुमार चौरसिया सहित क्षेत्रीय दरोगा रविंद्र नाथ पांडे व पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए मृतका के मायके वालों को सूचना दे दिया गया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधि कार्यवाही की जा रही है।




