Sonbhadra Update News : घायल सहायक लोको पायलट ने तोड़ा दम
दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय पुलिस लोगों की मदद से अटल अस्पताल बीना पहुंचाया गया। जहाँ से उन्हें वराणसी रेफर कर दिया गया था लेकिन चंद्रशेखर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया ।

sonbhadra
7:26 PM, September 14, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । ट्रेलर की चपेट में आये कृष्णशिला परियोजना में कार्यरत सहायक लोको पायलट चंद्रशेखर कुमार (35) घायल हो गए थे।
हादसे में घायल चंद्रशेखर कुमार के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं थी। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय पुलिस लोगों की मदद से अटल अस्पताल बीना पहुंचाया गया। जहाँ से उन्हें वराणसी रेफर कर दिया गया था लेकिन बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया ।
चन्द्रशेखर सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गए। वे सहायक लोको पायलट के पद पर तैनात थे।




