Sonbhadra Update News : अवैध संबंध के शक में पति ने कर दी अपनी पत्नी की हत्या
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पत्नी का सम्पर्क उसके गांव के मुन्ना तिवारी के साथ था। घटना वाले दिन भी फोन आया । इसी बात पर झगड़ा होने लगा ।

sonbhadra
9:10 PM, August 9, 2024
घनश्याम पांडे/रविंद्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । गुरुवार को जुगैल थाना क्षेत्र के घटिहटा में एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे के मूसल से मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर आरोपी हत्यारा थाना चोपन पहुंचकर बताया कि मैं अपनी पत्नी की हत्या कर दिया हूं। थाना चोपन पर नियुक्त व0उ0नि0 उमाशंकर यादव ने प्रभारी निरीक्षक जुगैल को जो की क्राइम मीटिंग में थे जरिये फोन उक्त सूचना के बारे में बताया गया। प्रभारी निरीक्षक जुगैल द्वारा अपनी फोर्स मौके पर भेजकर एक उ0नि0 चोपन भेजा की देखरेख में थाने पर लाया गया और थाना जुगैल पर दिनांक 08.08.2024 को मु0अ0सं0-67/2024 धारा 103 (1) बीएनएस 2023 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पत्नी का सम्पर्क उसके गांव के मुन्ना तिवारी के साथ था। घटना वाले दिन भी मुन्ना तिवारी का फोन आया तो पत्नी उससे बात करने लगी । जिसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा ।अभियुक्त ने बताया कि उसकी पत्नी उसे कुल्हाड़ी से डराया तो अभियुक्त ओखली में रखे लोहे का मूसल लेकर पत्नी सरिता पटेल को डराने के लिए वार किया, जिससे उसका चेहरा फट गया तथा उसकी मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर अभियुक्त के घर से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का मूसल बरामद कर लिया गया है ।




