Sonbhadra Update News : मां-बाप की डांट से आहत युवती ने चोपन पुल से नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई जान
स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने चोपन पुल से नदी में छलांग लगा दी।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने चोपन पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से युवती की जान बचा ली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को अचानक एक युवती चोपन पुल पर पहुंची और देखते ही देखते उसने नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में गिरते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल उसे बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि नदी में गिरने के बाद भी युवती कुछ देर तक पानी में तैरती हुई दिखाई दी।
घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। पूछताछ में युवती की पहचान नेहा कुमारी (18 वर्ष) पुत्री प्रेमनाथ यादव, निवासी कुरूहुल थाना चोपन के रूप में हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवती अपने माता-पिता की डांट से आहत होकर इस तरह का कदम उठा बैठी थी। नदी से बाहर निकालने के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। वहीं समय रहते स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।