Sonbhadra Update News : डाला में कैसे हुआ सड़क हादसा, पढ़ें पूरी खबर
ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार युवक सड़क पर रखे ड्रम से टकराकर गिर गया । जिसके बाद पीछे से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । जब वह अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों..

sonbhadra
1:46 PM, October 7, 2024
मंटू शर्मा/घनश्याम पांडे (संवाददाता)
डाला/चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाड़ी में ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार युवक सड़क पर रखे ड्रम से टकराकर गिर गया । जिसके बाद पीछे से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । आनन-फानन में घायल को चोपन सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया ।
घटना के सम्बंध में चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि सोमवार को सोनू पुत्र स्व संतोष जायसवाल उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी नई बस्ती डाला बाइक द्वारा डाला से चोपन की तरफ जा रहा था कि प्राथमिक विद्यालय बाड़ी के सामने बाए साइड से ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क पर रखे ड्रम पत्थर से टकरा गया । जिसके बाद वह रोड पर गिर गया और फिर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया । लोगों में आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर चोपन सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया ।
घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था । वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने घटना पर दुःख प्रकट किया ।




