Sonbhadra Update News : सोनभद्र में भीषण सड़क दुघर्टना, दो जिंदा जले
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त दुर्घटना की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई । मृतकों में एक ट्रक चालक और बाइक सवार शामिल हैं ।

sonbhadra
6:36 PM, November 26, 2026
मुमताज खान/जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
सुकृत (सोनभद्र) । राबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत बृहस्पतिवार को अपराह्न लगभग ढाई बजे दो ट्रकों की टक्कर तथा उनमें आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए l उक्त जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी l
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त दुर्घटना की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई । मृतकों में एक ट्रक चालक और बाइक सवार शामिल हैं ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्युत परियोजना से राख लेकर एक ट्रक राबर्ट्सगंज से वाराणसी की और जा रही थी । उन्होंने बताया कि ट्रक वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर जब लोहरा पावर हाउस के पास पहुँची तो उसका आगे का एक टायर फट गया जिससे ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ़ चली गई और दूसरी तरफ़ से आ रही एक ट्रक से टकरा गई l टक्कर के कारण दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई l सी ओ ने बताया कि ट्रकों की चपेट में आने से एक बाइक सवार की भी मौत हो गई ।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतकों में शामिल ट्रक चालक की पहचान अभय पुत्र भिक्खू राम निवासी जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई जबकि बाइक सवार मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी l उन्होंने बताया कि दुर्घटना घायल दो लोगों को एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कालेज भेज दिया गया जहाँ उनका इलाज हो रहा है l उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।




