Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
रायपुर थाना क्षेत्र के नगांव गांव निवासी अंजलि मौर्य पत्नी किसन मौर्य उम्र करीब 19 वर्ष, जिसकी शादी अभी सात माह पूर्व ही हुईं थी, बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई ।

sonbhadra
6:57 PM, November 26, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के नगांव में एक नवविवाहिता की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । ससुराल पक्ष के मुताबिक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के नगांव गांव निवासी अंजलि मौर्य पत्नी किसन मौर्य उम्र करीब 19 वर्ष, जिसकी शादी अभी सात माह पूर्व ही हुईं थी, बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक पति किसन जो बाहर दूसरे शहर में काम करता है, दीपावली पर घर आया हुआ था । ससुराल पक्ष के मुताबिक घर के सभी सदस्य दोपहर में खाना खाकर खेत गये हुए थे, सायं करीब चार बजे आयें तो घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, परिवार के लोग सोचे कि शायद वह सो रही है । काफी देर बाद आवाज दी गयी तो कोई जवाब न आने पर आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि वह साड़ी का फंदा लगाकर बरेड़ पर लटकी हुई है । तुरंत नीचे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो थी। वहीं परिजनों द्वारा इसकी सूचना विवाहिता के मायका रायपुर थाना क्षेत्र के डोरियां में दी गई । बुधवार रात रायपुर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।




