Sonbhadra Update News : नशे में धुत ट्रक चालक ने तीन को रौंदा, दो बच्चों सहित तीन की मौत
चोपन थाना क्षेत्र के अवई पोखरे के पास नशे में धुत ट्रेलर ट्रक चालक ने घर के सामने खेल रहे दो मासूम बच्चों व एक युवक की जान ले ली।

sonbhadra
9:44 PM, October 3, 2024
राकेश चौबे/आनन्द कुमार चौबे
सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अवई पोखरे के पास नशे में धुत ट्रेलर ट्रक चालक ने घर के सामने खेल रहे दो मासूम बच्चों व एक युवक की जान ले ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आज शाम चोपन की ओर जा रही ट्रेलर ट्रक का चालक नशे में गाड़ी चला रहा था जो कि अनियंत्रित होकर गिरगुराम की बाउंड्रीवॉल को तोड़ते हुए पास में खड़े अंशु (27वर्ष) पुत्र स्व0 शंकर, अंश (6वर्ष) पुत्र बिंदू जायसवाल व जसविन (4वर्ष) पुत्री बिंदु को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में बिंदु जायसवाल घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लोढ़ी में भर्ती करवाया गया जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद परिजनों सहित क्षेत्र में कोहराम मच गया।
वहीं सूचना पाकर गुरमा व चोपन पुलिस चालक सहित ट्रेलर को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।




