Sonbhadra Update News : लगभग सात घण्टे बाद गोताखोरों ने तालाब से बरामद किया राजेश का शव
रौंप घटना में लगभग 7 घण्टे बाद गोताखोर की मदद से युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया । शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया ।

sonbhadra
6:08 PM, October 7, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । रौंप घटना में लगभग 7 घण्टे बाद गोताखोर की मदद से युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया । शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया ।
आपको बतादें कि आज सुबह लगभग 10 बजे कुछ युवक रौंप प्राथमिक स्कूल के पास तालाब में नहाने गए थे । तालाब में नहाने के दौरान राजेश (18) पुत्र रामकिशुन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा । यह देख बाकी लड़के डर गए और भागकर घटना की जानकारी गांव में दी । जिसके बाद गांव वालों ने राजेश को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली । इधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन पानी ज्यादा होने की वजह से कुछ कर नहीं सकी गोताखोर की मदद लेने की बात कही । काफी समय बीत जाने के बाद भी जब गोताखोर नहीं आये तो नाराज ग्रामीणों ने चुर्क-रावर्ट्सगंज मार्ग को जाम कर दिया । जिसके बाद रावर्ट्सगंज कोतवाल काफी देर समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने । लगभग एक घण्टे जाम लगा रहा । इसी बीच गोताखोर पहुँचे और तलाश शुरू की । लगभग 7 घण्टे बाद राजेश का शव गोताखोरों ने तालाब से बाहर निकाला ।




