Sonbhadra News : सामुदायिक भवन के जीर्णोद्वार की मांग ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
खंड विकास अधिकारी के नाम पर एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने मांग की की जल्द से जल्द सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कराया जाए।

sonbhadra
4:15 PM, November 23, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी के काशीकुड टोले में स्थित सामुदायिक भवन कई वर्षों से जिर्ण शीर्ण पड़ा हुआ है जिसको लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी के नाम पर एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने मांग की की जल्द से जल्द सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कराया जाए। काशीकुड टोला आदिवासी बहुल एरिया है वहां पर लगभग अधिकांश आदिवासी रहते हैं और वहां का सामुदायिक भवन मरम्मत हेतु इंतजार कर रहा है और जिर्ण शीर्ण पड़ा हुआ है युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में कई दर्जन लोगों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी से मांग किया कि जल्द से जल्द इसका जिर्णोधार कराया जाए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश कुमार कमरों, रामरति पोया, विश्वनाथ प्रताप सिंह रामबाबू खंजर ,वीरेंद्र प्रताप सिंह, राज नारायण गोड़,ओम प्रकाश गोड़ ,बाबूलाल प्रजापति, भैया राम गोड़, सुग्रीव गोड़, शंकर गोड़, राजाराम गोड़, प्रियंका कुमारी गोड़, शिव कुमारी गोड़, किस्मत देवी गोड़, राम रतन गोड़, रागनी देवी, संतोषी देवी, सुमंती देवी, चांदनी देवी, सुनीता देवी, सरजीत कुमार गोड़, पंकज कुमार गोड़, रामधनी गोड़, मोहर सिंह गोड़, धनपतिया देवी, देव कुमार प्रजापति ,जीत लाल गोड, बजरंगबली पोया, राम सुबग गोड भगवान दास खरवार, गणपत सिंह गौड़, धनु सिंह गोड़ आदि कई दर्जन ग्रामीण उपस्थित हुए और खण्ड विकास अधिकारी से मांग की की जल्द से जल्द उसका जिर्णोद्धार कराया जाए।




