रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव निवासी नरेंद्र प्रजापति के पुत्र रिंकू (24वर्ष) की दो साल पूर्व शादी हुई थी। वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 17 दिसंबर की शाम पड़ोस के गांव के रहने वाले दो युवक उसके पास आए थे, जो उसे पार्टी की बात कह कर साथ ले गए थे। वहीं पर बघुवारी के ही एक युवक से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गयी, वहीं मारपीट के बाद से ही रिंकू लापता था। मामले में परिजनों ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया था। तहरीर मिलने के बाढ़ पुलिस ने रिंकू की तलाश भी कराया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इस बीच, रविवार की सुबह कुछ लोगों ने बंधी में शव उतराया देखा। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।