Sonbhadra News : दुद्धी एसडीएम ने किया मतदान बूथों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
दुद्धी एसडीएम ने किया मतदान बूथों का निरीक्षण, दिए निर्देश

बूथों का निरीक्षण करते esd
sonbhadra
5:46 PM, November 21, 2026
दुद्धी एसडीएम ने किया मतदान बूथों का निरीक्षण, दिए निर्देश
रमेश कुमार
दुद्धी (सोनभद्र)। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत दुद्धी उपजिलाधिकारी (SDM) अशोक गुप्ता ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के अभिलेखों की जांच की और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




