Sonbhadra update news : सीमेंट लदी ट्रक अनियंत्रित होकर मारकुण्डी घाटी में पलटी, चालक व खलासी घायल
कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी पुरानी घाटी लोड ट्रक अनियंत्रित हो कर लगभग 200 फीट खाई में जा गिरी, जिसमें चालक और खलासी को हल्की फुल्का चोट के साथ सुरक्षित बच गए हैं।

sonbhadra
8:27 PM, October 6, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी । कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी पुरानी घाटी लोड ट्रक अनियंत्रित हो कर लगभग 200 फीट खाई में जा गिरी, जिसमें चालक और खलासी को हल्की फुल्का चोट के साथ सुरक्षित बच गए हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार ट्रक चालक राजू पुत्र बेचन निवासी धुरकर मड़िहान मिर्जापुर और खलासी प्यारे लाल दोनो ने बंजारी बिहार से ट्रक में सीमेंट लोड कर बभनी जा रहे थे इसी दौरान मारकुंडी पुरानी घाटी दुर्गा मंदिर से तीसरे मोड़ उतरते समय ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद चालक और खलासी चलती ट्रक से कुद गये और सीमेंट लोड ट्रक अनियंत्रित होकर घाटी से लगभग 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हल्की फुलकी चोट के साथ चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बच गए। सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया।




