Sonbhadra Update News : जंगल में फंदे पर लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत बैजू बाबा मंदिर से करीब एक किलोमीटर जंगल में एक युवक (उम्र लगभग 33 वर्ष) का शव पेड़ से लगे फंदे से लटकते हुये मिला

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
मुमताज खान/जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
सुकृत (सोनभद्र) । कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत बैजू बाबा मंदिर से करीब एक किलोमीटर जंगल में एक युवक (उम्र लगभग 33 वर्ष) का शव पेड़ से लगे फंदे से लटकते हुये मिला । कुछ लोगों ने शव देख सुकृत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुँचे सुकृत चौकी प्रभारी बृजेश पांडेय ने मुआयना करने के बाद शव को उतरवा कर पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया और शव के शिनाख्त करने की कोशिश में जुट गये । घटना स्थल घने जंगल एवं थोड़ी दूर पर मीरजापुर जिले की सीमा होने के कारण अहरौरा पुलिस को भी सूचना दी गयी और शिनाख्त हेतु आग्रह किया गया । युवक के शरीर पर केवल चड्डी एवं गमछा पहना मिला था । पुलिस शिनाख्त हेतु प्रयासरत है ताकि घटना के मूल कारणों तक पहुँचा जा सके ।
सम्बंधित खबर
अपना जिला