Sonbhadra Update News : पलक झपकते करेंट की चपेट में आ गया युवक और हो गयी मौत
खेवधा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां आंख झपटते ही एक युवक की मौत हो गई। बता दे कि समर्सिबल का स्विच ऑन करने पर युवक की करंट की जद में आने से मौत हो गई।
sonbhadra
10:39 PM, November 8, 2024
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के खेवधा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां आंख झपटते ही एक युवक की मौत हो गई। बता दे कि समर्सिबल का स्विच ऑन करने पर युवक की करंट की जद में आने से मौत हो गई। युवक को गिरता देख परिजनों पास पहुंचे और हरकत न होने पर बिना देर करते आनन फानन में सीएचसी चोपन लाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। 30 वर्षीय मृतक पवन प्रजापति पुत्र भोला प्रजापति अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
वही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की जानकारी दे दी गई है।




