Sonbhadra Update News : प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा युवक चढ़ा टावर पर, घण्टे भर चला ड्रामा
ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर उसने टावर से एक सुसाइट नोट फेंका, जिसमें लिखा था कि मैं लड़की से 5 दिन पहले शादी कर चुका हूं । घर वालों के कहने पर मैं घर वापस आया लेकिन मुझे लड़की से मिलने नहीं दे रहे।

sonbhadra
4:12 PM, March 17, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र)। चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत रौप गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक प्रेमिका से शादी न होने से नाराज होकर टावर पर चढ़ गया। जिसे देखकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए । ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर उसने टावर से एक सुसाइट नोट फेंका, जिसमें लिखा था कि मैं लड़की से 5 दिन पहले शादी कर चुका हूं । घर वालों के कहने पर मैं घर वापस आया तो लड़की के पर मुझे लड़की से मिलने नहीं देते तथा लड़की को घर में बंद कर दिए हैं।जिस कारण मैं टावर पर चढ़ गया हूं । ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल 112 तथा चौकी चुर्क को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया तो वो कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। पुलिस ने लड़की के पिता को बुलाया, तब तक पुलिस प्रेमी के समझाने के प्रयास में जुटी रही।लेकिन युवक लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। फिर प्रशासन ने दोनों के घर वालों को मौके पर बुलाया। परिजनों के आने पर युवक टावर से नीचे उतर गया। युवक के उतरने पर पुलिस उसे लेकर थाने पर पर चली गई तथा दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है।



