Sonbhadra update news : तीन नशेड़ियों के आपसी मारपीट में एक व्यक्ति को आई गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत
नशे धुत तीन व्यक्ति आपस में जबरदस्त मारपीट कर लिए जिसमे 14 मार्च की रात इलाज के दौरान संतोष पनिका की मौत हो गई।

फोटो : मृतक को देखने लगी भीड़
sonbhadra
1:31 PM, March 15, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना के अन्तर्गत नशे धुत तीन व्यक्ति आपस में जबरदस्त मारपीट कर लिए जिसमे 14 मार्च की रात इलाज के दौरान संतोष पनिका की मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार बीते 9 मार्च को संतोष कुमार पनिका 20 वर्ष पुत्र बहादुर पनिका निवासी सलखन बैरिहवा टोला अपने दो मित्रों के साथ शराब पीकर आपस में ही किसी बात को लेकर जबरदस्त मारपीट कर लिया था। उसी दौरान संतोष के कान के निचले भाग में गम्भीर चोट आ गई थी। जिससे परिजनों द्वारा हॉस्पिटल में दवा कराने के पश्चात घर पर लेकर आकर उपचार किया जा रहा था। जिससे 14 मार्च होली को घर पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा चोपन पुलिस को देने के पश्चात मौके पर पहुंची चोपन पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
उक्त सम्बन्ध में उमाशंकर एस आई से जानकारी चाही तो उन्होंने ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की कैसे मौत हुई।




