Sonbhadra update news : 16 वर्षीय बालिका ने घर में फासी लगा कर की आत्महत्या
बेलछ ग्राम सभा में 25 दिसंबर को घर के अन्दर 16 वर्षीय बालिका रस्सी का फंदा बडेर में लगा कर आत्महत्या कर लेने से सनसनी फ़ैल गयी।

फ़ोटो : मृतका बिंदु की फाइल फ़ोटो
sonbhadra
12:48 PM, December 26, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आदिवासी बहुल क्षेत्र के बेलछ ग्राम सभा में 25 दिसंबर को घर के अन्दर 16 वर्षीय बालिका रस्सी का फंदा बडेर में लगा कर आत्महत्या कर लेने से सनसनी फ़ैल गयी। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस जांच पड़ता कर शव पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया।
इस सम्बंध में प्रधान श्यामनारायण सिंह गौड व परिजनों ने बताया कि बिंदु कुमारी 16वर्ष पुत्री जय प्रकाश निवासी बेलछ की माता घर के कामकाज को लेकर डाटी हुई थी जिससे माता की डाट से बालिका क्षुब्ध होकर घर के बडेर में लायलोन की रस्सी से फासी लगा कर आत्महत्या कर ली। शाय 7 बजे के लगभग छोटा भाई बाहर से घुमकर घर के अन्दर शव लटकता देखकर हो हल्ला करने पर लोगों ने इसकी सुचना चोपन पुलिस को देने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर शव पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया।




