Sonbhadra Sports News : 11वें रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज

गुरुवार को न्यू ब्वायज क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में नगर के आरटीएस क्लब मैदान में आयोजित 11वें रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे पूर्व सदर विधायक.....

news-img

रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा....

sonbhadra

9:42 AM, May 23, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । गुरुवार को न्यू ब्वायज क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में नगर के आरटीएस क्लब मैदान में आयोजित 11वें रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने रीबन काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस दौरान आरटीएस क्लब मैदान आतिशबाजी से सराबोर हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नई बाजार और चुर्क के बीच खेल गया, जिसमें चुर्क की टीम नई बाजार को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि "किसी भी खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य आपसी तालमेल, भाईचारा और स्वस्थ सवाद का सदेश देना होता है, इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिलते हैं जिससे अनुकूल वातावरण निर्मित होता है। उन्होने कहा कि आरटीएस क्लब मैदान में कई दिनों बाद क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ है, इसके लिए उन्होंने प्रतियोगिता के अध्यक्ष हाजी फरीद खान व कमेटी के सदस्यों को शुभकामनायें दिया।"

इस दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, संजय सिंह परिहार, नवल वाजपेई, दिनेश गुप्ता, संतोष सिंह, राजेश यादव, आशीष केसरी, इरफान अंशु खान, अमित केसरी, चंदन जायसवाल, नौशाद, मोहसिन, कुक्कू, टीपू, महेश सिंह सहित दर्शकों ने भी मैच का लुफ्त उठाया। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.