Chandauli news : माधोपुर में किसी भी हाल में कथा मंच का नहीं होगा राजनीतिकरण: मनोज सिंह डब्लू
सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती माधोपुर स्थित पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर गोष्ठी अयोजित की गई।

chandauli
7:50 PM, November 22, 2026
सत्येन्द्र यादव (संवाददाता)
★ माधोपुर में केक काटकर मनी मुलायम सिंह यादव की जयंती, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने उनके योगदान को किया याद
चंदौली। सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती माधोपुर स्थित पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर गोष्ठी अयोजित की गई। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने केक काटकर जयंती मनाई और उपस्थित लोगों में मिठाई वितरित की। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। साथ ही माधोपुर में आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत का भी जिक्र किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने माधोपुर में 26 नवंबर से शुरू हो रहे श्रीमद भागवत कहा कि तैयारियों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। स्पष्ट किया माधोपुर में कथा के मंच का किसी भी हाल में राजनैतिक करण होने नहीं दिया जाएगा। माधोपुर में जो भी आएगा वह श्रद्धाभाव से श्रोता बनकर आएगा। किसी भी व्यक्ति या व्यक्तित्व को कथा के मंच पर जाने की अनुमति नहीं होगी। यह कथा मेरे पिता स्वर्गीय रामअवध सिंह के आत्मा की शांति के लिए की जा रही है इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। बताया कि आमजनता के साथ कुछ विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथियों का आगमन होना है। जल्द ही उनका कार्यक्रम सुनिश्चित होगा।
कहा कि मुलायम सिंह यादव को 'धरतीपुत्र' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, युवाओं और सेना के जवानों के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। रक्षा मंत्री के रूप में भी उनके कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सेना और सैनिकों के सम्मान से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया। कहा कि मुलायम सिंह यादव की प्रेरणा से ही अपने विधायक कार्यकाल के दौरान चंदौली में सेना भर्ती का आयोजन कराया, ताकि क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर उपलब्ध हो सके। आरोप लगाया कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार चंदौली में सेना भर्ती कराने में अब तक नाकाम रही है। कहा कि वर्तमान में युवाओं को रोजगार और सेना में भर्ती के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, विचारों और सार्वजनिक योगदान को याद किया। अंत में पूर्व विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गमछा और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष रामभुवन मौर्य, रामजन्म यादव, अवधेश राय, अमित उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, महेंद्र तिवारी, बांके बिहारी सिंह, महासचिव आतिफ खान, दुलारे कन्नौजिया, रमेश यादव द्वारिका खरवार, नवीन प्रजापति, सीताराम प्रजापति, लालमनी पाल,अनिल विश्वकर्मा, कृष्णानंद रा, मनेजर गोंड, रामजन्म गोंड, छाया गोंड, जानकी यादव, जगमेंद्र यादव, अंकित यादव, अखिलेश सिंह, द्वारिका यादव, इबरार अहमद, रामदीन यादव उपस्थित रहे।




