Sonbhadra एसबीए चुनाव: सभी तैयारियां पूर्ण, सिर्फ 910 वकील कर सकेंगे मतदान
सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। सिर्फ 910 वकील मतदाता 20 दिसंबर को मतदान में हिस्सा ले सकेंगे।

फोटो: सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र भवन जहां कराया जाएगा मतदान।
sonbhadra
2:27 PM, December 19, 2024
राजेश पाठक (संवाददाता)
* 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगा मतदान
* सभी पदों पर कांटे का मुकाबला, सहानुभूति बिगाड़ सकती है खेल
* मतदान करने सिओपी कार्डधारक वकील कोर्ट पोशाक में आएं: शशि कुमार मिश्र
* अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद के लिए मतदान होगा
* 21 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की होगी घोषणा
* प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क कर मांगा वोट
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। सिर्फ 910 वकील मतदाता 20 दिसंबर को मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। हालांकि सभी पदों पर कांटे का मुकाबला होने के आसार हैं। फिर भी सहानुभूति का फैक्टर खेल बिगाड़ सकता है। 21 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उधर वृहस्पतिवार को प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क कर वोट मांगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 16 वकीलों को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद के लिए 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके लिए 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मतदान शुरू होगा और 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी और विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।




