Sonbhadra News : ...ज़ब डीएम ने नाली निर्माण का पूछा औचित्य तो बंगले झांकने लगे पंचायत सचिव, दिया जाँच का आदेश
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज चतरा ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता से मोबाइल के माध्यम से संवाद कर...

ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करते डीएम बी0एन0 सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी व अन्य.......
sonbhadra
7:26 PM, May 27, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• डीएम ने ब्लाक चतरा के कई गाँवों का किया औचक निरीक्षण
• शासन द्वारा संवचालित योजनाओं से पात्र लाभार्थियों कोे किया जाये लाभान्वित- जिलाधिकारी
• हर घर नल योजना से लगे कनेक्शन से पानी आपूर्ति का लिये जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज चतरा ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता से मोबाइल के माध्यम से संवाद कर जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने ब्लाक परिसर में मनरेगा योजना, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना, फार्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लाक परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करायी जाये, इसके साथ ही बिल्डिंग की रंगाई-पोताई का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। उन्होंने कहा कि पुराने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।
डीएम के सामने पीएम आवास पूर्ण होने की फर्जी रिपोर्टिंग की खुली पोल -आज जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने चतरा विकास खंड के कई ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान ग्राम पंचायतों से पीएम आवास पूर्ण होने की फर्जी रिपोर्टिंग की भी पोल खुल गई। जिस पर नाराज डीएम ने पंचायत सचिव व कंप्यूटर ऑपरेटर से स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दे दिया। हुआ कुछ यूँ कि ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान डीएम ने लाभार्थियों के अपूर्ण आवास की फोटोग्राफ देख जानकारी ली तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम पंचायत नरोखर के सचिव द्वारा आवास की पूर्णतया की रिपोर्ट लगा दी गयी है, लेकिन अभी तक आवास पूर्ण नहीं है, जिस पर नाराज डीएम ने ग्राम पंचायत नरोखर के सचिव व कम्प्यूटर आपरेटर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया।
टेक्निकल टीम से नाली निर्माण के गुणवत्ता की जाँच का दिया निर्देश -




