Sonbhadra News : युवा मोर्चा ने किया शहीद स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान किया माल्यार्पण
शहीद स्थल पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हिरेश द्विवेदी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर शहीद स्थल पर साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया

sonbhadra
1:22 PM, August 14, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को विकास खंड नगवा के वैनी में स्थित शहीद स्थल पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हिरेश द्विवेदी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर शहीद स्थल पर साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया इस दौरान हिरेश द्विवेदी ने कहा कि देश कि स्वतंत्रता के लिए कितने हि वीर शहीद हो गए उन शहिदों के यादों में हम सब जितने भी कार्य करे वह कम हि है उन्ही वीर शहीदों के चलते आज हम सब आजाद है कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष कृष्णराम दुबे ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा संचालित कार्यक्रम तिरंगा यात्रा,बाईक जुलूस शहीद स्थल पर सफाई और माल्यार्पण और पुष्प अर्पित सहित अन्य कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर सहभागिता कर रहे।
इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र पटेल, महामंत्री अनु.जा.पन्नालाल पासवान, मुरारी सिंह पटेल, अनुपम पटेल, कपिल पटेल, विनय, रमेश, बादल पटेल सहित दर्जनों कि संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




