Sonbhadra news : रिहंद बांध में बढ़ा दबाव, दो फाटक खोलकर 20,800 क्यूसेक पानी छोड़ा
पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर निर्धारित सीमा से ऊपर पहुंचने के बाद मंगलवार को सिंचाई विभाग ने दो फाटक खोल दिए।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
मनोज वर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट, (सोनभद्र)। पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर निर्धारित सीमा से ऊपर पहुंचने के बाद मंगलवार को सिंचाई विभाग ने दो फाटक खोल दिए। दोनों फाटकों को करीब 16-16 फीट तक उठाकर लगभग 20,800 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड की दर से नीचे की ओर छोड़ा जा रहा है। जलस्तर और पानी की आवक लगातार बढ़ने के कारण तीसरा फाटक भी खोले जाने की संभावना जताई गई है।
अधिकारियों के मुताबिक बांध के सात नंबर सहित दो फाटकों से पानी की निकासी की जा रही है। इसके साथ ही बांध की सभी छह टरबाइनों का संचालन जारी है, जिनसे करीब 17,900 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। टरबाइनों के जरिए विद्युत उत्पादन भी लगातार किया जा रहा है।
जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि बांध की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पानी की आवक और जलस्तर को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त फाटक खोला जाएगा।
अगस्त में हुई लगातार अच्छी बारिश के चलते रिहंद बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा और निर्धारित अधिकतम जलस्तर 870 फीट को पार कर गया। फाटक खुलने की सूचना के बाद पानी की तेज धार देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से लोग भी बड़ी संख्या में बांध परिसर पहुंचने लगे।
सम्बंधित खबर