Sonbhadra News : एक ही गाँव में दो अलग-अलग स्थान पर युवकों ने लगाई फांसी, उपचार जारी
शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा बस्ती ग्राम सभा में दो अलग-अलग घरो में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

sonbhadra
6:30 PM, December 30, 2024
जनपद न्यूज ब्यूरो
शक्तिनगर (सोनभद्र) । शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा बस्ती ग्राम सभा में दो अलग-अलग घरो में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनो में हो-हल्ला के बाद तत्काल इलाज के लिए नजदीकी एनटीपीसी संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया । जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक रोहित साहनी उम्र लगभग 19 वर्ष अपनी पारिवारिक विवाद को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की । वहीं दूसरे पीयूष उम्र लगभग 18 वर्ष भी घरेलू कलह के कारण अपने घर के सीट के पाइप में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इन दोनों घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है । आस-पास के लोगो का कहना है कि घर में आपसी कलह को लेकर दोनों युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान फांसी लगाने की जानकारी शक्तिनगर पुलिस को दी गई।




