Sonbhadra News : जंगली सुअर को फँसाने के लिए बिछाए बिजली के तार में फंसा युवक, मौत
हाथीनाला पुलिस ने दिनेश हत्याकांड का अनावरण करते हुए उसके गैरइरादतन हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए करंट वाले....

sonbhadra
9:42 PM, January 10, 2025
आनन्द कुमार चौबे/मंटू शर्मा (संवाददाता)
सोनभद्र । हाथीनाला पुलिस ने दिनेश हत्याकांड का अनावरण करते हुए उसके गैरइरादतन हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। थाना हाथीनाला क्षेत्र के गड़दरवा जंगल में 6 जनवरी को मिले शव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि 27 दिसंबर की रात करीब 3 बजे दिनेश कुमार नाम का युवक करंट की चपेट में आ गया था। घबराए आरोपियों ने शव को गडदरवा जंगल में फेंक दिया और उसकी बाइक भी वहीं छोड़ दी। मृतक के पिता चंदर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने मनोज कुमार मौर्या (36वर्ष), रविंद्र कुमार मौर्या (49वर्ष) और मनोज गौड़ (28वर्ष) को साऊडीह तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी रजखड़ गांव के और एक गड़दरवा गांव का रहने वाला है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जंगली सूअर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे, इसलिए उन्होंने खेत में करंट वाला जाल बिछाया था।
थाना प्रभारी हाथीनाला भैया एस0पी0 सिंह ने बताया कि हाथीनाला के गड़दरवा क्षेत्र से गायब हुए युवक का मिले शव मामले में बताया की मृतक युवक एक युवती से मिलने आया था हुए आलू की खेती कर रहे लोगों ने जंगली सूअर को मारने लिए खेत पर बिजली करंट का तार बिछाया गया था, दिनेश बिजली करंट के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बिजली करंट के तार को बिछने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। वहीं विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त मनोज गौड़ निवासी गड़दरवा ने पूछताछ में बताया कि उसके खेत में आलू बोया हुआ है, रात्रि में कुछ जंगली सुअरों का झुण्ड उसके खेत मे आलू खाने आये थे जिस पर उसने सुअरों को पकड़ने के लिए मनोज कुमार मौर्या व रविन्द्र कुमार निवासीगण दुद्धी के साथ मिलकर खेत के चारों तरफ विद्युत जाल बिछा दिया था, देर रात्रि करीब 3 बजे जाकर देखा तो एक व्यक्ति विद्युत जाल से सटे पड़ा हुआ था इस पर उन तीनों ने मिलकर उक्त व्यक्ति के शव को 8 किमी दुर गड़दरवा के जंगल ले जाकर फेक दिया।




