Sonbhadra News : कोलकाता की घटना को लेकर नौजवानों ने निकाला कैंडिल मार्च
कोलकाता के के.आर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनिंग महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप एवं हत्या को लेकर नौजवानों ने केंडिल मार्च निकाल कर चाचा नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि दी ।

sonbhadra
4:48 PM, August 16, 2024
सोनभद्र । कोलकाता के के.आर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनिंग महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप एवं हत्या को लेकर नौजवानों ने केंडिल मार्च निकाल कर चाचा नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर नौजवान नेता अंशु मदेशिया ने कहा कि जिस तरीके से देश और प्रदेश में छात्रों और महिलाओं के साथ दर्दिंगी की जा रहीं है ये देश के लिए शर्म की बात है । जिससे पता लगता है कि देश प्रदेश में कानून का राज हटकर जंगलराज क़ायम हो गया है । वही नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि देश में हो रहे महिलाओं-बच्चियों के साथ जिस तरीके से उनका उत्पीड़न हो रहा है ये देश के लिए बहुत ही शर्मनाक व चिन्ता की बात है, इस पर सरकार को तुरन्त दोषियों पर कारवाही कर पीड़िता परिवार को न्याय दिलाने का काम किया जाना चाहिए । इस मौके पर मुख्य रुप से यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरज वर्मा, चन्द्रमणि, सुजीत कुमार, गुरुदेव, आर्यन मौर्या, राकेश मीतापुर, अवधेश पटेल, राहुल दुबे, सीबू पटेल, पवन सिंह, दिव्यांशु सिह आदि उपस्थित थे ।




