Sonbhadra News: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
घोरावल क्षेत्र मे शुक्रवार को बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।उसके साथ बाइक पर पीछे बैठी महिला मामूली रूप से जख्मी हुई, जिसका उपचार कर उसे डिस्चार्ज किया गया।

sonbhadra
10:32 PM, October 4, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी मे बाइक से गिरकर युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। युवक की हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बताया गया कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के बरवाडीह गांव निवासी जालंधर केवट उर्फ शैलेंद्र 28 वर्ष बाइक पर सवार होकर घोरावल बाजार किसी काम से आया था। और दोपहर के वक्त अपने घर जा रहा था। बाइक पर पीछे एक महिला भी बैठी थी। लोहांडी तक पहुंचे कि सड़क पर किसी से बचने बचाने के चक्कर में बाइक से गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जालंधर के दोनों हाथ, सिर और सीने में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाइक पर सवार महिला को मामूली चोट आई, जिसका उपचार सीएचसी मे हुआ।




